April 12, 2026

Uncategorized

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम: पंजाब के युवाओं ने निहारा ग्वालियर का वैभव, सीखा जैविक खेती का गुर

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम: पंजाब के युवाओं ने निहारा ग्वालियर का वैभव, सीखा जैविक खेती का गुर ग्वालियर:युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिन पंजाब से आए प्रतिभागियों ने ग्वालियर की ऐतिहासिक धरोहरों और आधुनिक कृषि तकनीकों का अनुभव साझा किया। दिन की शुरुआत स्फूर्तिदायक मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के साथ हुई, जिसके बाद सभी ने ग्वालियर के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों—बेड़ई कचौड़ी और आलू की सब्जी का आनंद लिया। सूर्य मंदिर की भव्यता ने मोहा मननाश्ते के उपरांत पंजाब का दल ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर पहुँचा। कोणार्क के सूर्य मंदिर की प्रतिकृति के रूप में निर्मित इस मंदिर की अद्भुत वास्तुकला और शांत वातावरण को देखकर प्रतिभागी मंत्रमुग्ध हो गए। युवाओं ने मंदिर की नक्काशी और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। जैविक खेती और उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञानभ्रमण के अगले चरण में प्रतिभागी ‘विंध्याचल फार्मर प्रोड्यूसिंग कंपनी लिमिटेड’ पहुँचे। यहाँ कंपनी के निदेशक श्री देवेंद्र सिंह भदौरिया जी ने युवाओं के साथ एक विशेष सत्र साझा किया। उन्होंने वर्तमान समय में जैविक खेती (Organic Farming) की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि कीटनाशक युक्त खेती स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक है। सत्र के मुख्य बिंदु:जैविक उत्पाद: कंपनी द्वारा तैयार जैविक घी, शहद और दालों की प्रदर्शनी।शहद उत्पादन: श्री भदौरिया ने धनिया, जामुन, सरसों और विभिन्न फूलों से शहद बनाने की प्रक्रिया समझाई।प्रायोगिक भ्रमण: युवाओं को उत्पादन क्षेत्र में ले जाकर इटालियन मधुमक्खियां, पेप्सी आलू की खेती और शहद पैकेजिंग यूनिट का लाइव प्रदर्शन दिखाया गया। महाराज बाड़ा की रौनक और सांस्कृतिक अनुभवशाम के समय दल ने ग्वालियर के हृदय स्थल ‘महाराज बाड़ा’ और स्थानीय बाजारों का भ्रमण किया। यहाँ की ऐतिहासिक इमारतों और जीवंत संस्कृति ने युवाओं को प्रभावित किया। पंजाब दल के एस्कॉर्ट अमित शर्मा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि ग्वालियर की जीवनशैली और संस्कृति से उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिला है।इस पूरे भ्रमण के दौरान ग्वालियर के स्थानीय युवा सफल युवा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुशवाह, मनीष अंभ, सोनू खटीक, निखिल कुशवाहा, कौशल शर्मा, अभिषेक, संजू और राहुल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए मेहमानों का मार्गदर्शन किया।

Uncategorized

अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का भव्य समापन

अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का भव्य समापन ग्वालियर। माय भारत केंद्र, ग्वालियर के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय ‘अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम’ का समापन शुक्रवार को गरिमामय विदाई एवं समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंजाब राज्य के 5 जिलों से आए युवाओं ने मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आतिथ्य सत्कार की जमकर सराहना की। मुख्य अतिथि एवं गरिमामयी उपस्थितिकार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि डॉ. यतेंद्र कुमार सिंह (कुलसचिव, एलएनआईपीई ग्वालियर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में सुश्री अनुराधा शर्मा (सहायक आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग, मप्र), श्री अमित कुमार सिंह (एसएसपी, भारतीय डाक सेवा) और श्री राकेश सिंह तोमर (पूर्व राज्य निदेशक, माय भारत केंद्र ग्वालियर) सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एस्कॉर्ट्स और प्रतिभागी टीम लीडरों द्वारा किया गया। पांच दिनों के अनुभवों का साझाकरणजिला युवा अधिकारी श्री आशुतोष साहू ने पांच दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। अनुभव साझा करते हुए चंडीगढ़ के एस्कॉर्ट अमित शर्मा ने कहा कि ग्वालियर प्रवास का अनुभव “10 में से 10” रहा। अमृतसर से आए प्रतिभागी इंद्रजीत ने भावुक होते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की विविधता और संस्कृति ने उनका मन मोह लिया है। अतिथियों का संबोधन: “संस्कृति ही जोड़ने का सूत्र है”अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करते हैं।डॉ. यतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।सुश्री अनुराधा शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।श्री अमित कुमार सिंह ने देश की विविधताओं को करीब से जानने के महत्व पर प्रकाश डाला।भावुक क्षण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियांसमारोह के दौरान पांच दिनों की गतिविधियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई, जिसे देख प्रतिभागी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। सांस्कृतिक संध्या में शिखा सोनी की टीम ने ‘बाजूबंद’ लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं पंजाब की प्रतिभागी गुड़िया वर्मा की प्रस्तुति ने भी सभी का मन जीत लिया। सम्मान एवं आभारसमारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों, सांस्कृतिक दल और आयोजन समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह, पदक, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में लेखा अधिकारी श्री दिलीप सुमन ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की सफलता में ज्योतिपुंज युवा मंडल के अध्यक्ष मनीष अंभ, सफल युवा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुशवाह, सुनीता कुशवाह, निखिल कुशवाह, स्वयंसेवक राहुल शर्मा, कौशल शर्मा, संजू, अभिषेक, सोनू खटीक, नरेश प्रजापति, लक्ष्मी एवं अन्य स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

Uncategorized

प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल युवा मंडल द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

बरई (घाटीगांव), ग्वालियर दिनांक 18 मार्च 2026मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर योजना अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण (प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान) कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत बरई, विकासखंड घाटीगांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सकारात्मक सोच, सेवा भावना और सही दिशा में प्रयास ही समाज को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने मोबाइल के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से जागरूक और जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक समन्वयक विनोद शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़े सामाजिक बदलाव संभव हैं।विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ब्लॉक घाटीगांव श्री गिर्राज सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।परामर्शदाता ट्रेनर बृजेश गुर्जर ने अपने संबोधन में बताया कि प्रस्फुटन समितियां गांव स्तर पर जागरूकता, स्वच्छता, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन समितियों की सक्रियता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन की प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी संस्था के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थित रिकॉर्ड, रजिस्टर संधारण एवं पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और मूल्यांकन संभव हो पाता है।कार्यक्रम में चांदनी शर्मा, धर्मेंद्र सेंगर, दीपक योगी, जनरल गुर्जर, रामवीर गुर्जर सहित बरई ब्लॉक की प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ ।

Uncategorized

शहीद दिवस पर संगोष्ठी, पदयात्रा एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

ग्वालियर, 23 मार्च 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत ग्वालियर से संबद्ध सफल युवा मंडल द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर गुरुकुल विद्या मंदिर स्कूल, झंडा का पुरा तिघरा रोड, ग्वालियर में संगोष्ठी, पदयात्रा एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य श्री सुरेश कुशवाह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे वर्तमान और भविष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना को अपने जीवन में अपनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और स्वच्छता जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद कुशवाह ने की। उन्होंने युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने और स्वच्छता को अपनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान पदयात्रा निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं सफाई अभियान भी चलाया गया।कार्यक्रम में शिक्षक रूपाली भाटी, नीतू कुशवाह, व्यवस्थापक विशाल सहित चमन, योगेश, राम, मोनू एवं अन्य स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। अंत में सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

Uncategorized

सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्नआज दिनांक 23 मार्च 2026 को ग्वालियर में Frontliners Insurance Program (FLIP) के अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य बीमा विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की एवं अपने कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने पर चर्चा की।कार्यक्रम में स्वास्थ्य बीमा के लाभ, पंजीकरण प्रक्रिया एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस पहल के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया।बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने इस योजना को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Uncategorized

झंडा का पुरा में सकोरे (जल पात्र) लगाए और दाना पानी डाला गया

ग्वालियर, 1 अप्रैल 2026ग्वालियर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल करते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए पंछियों के लिए झंडा का पुरा में सकोरे (जल पात्र) लगाए और दाना पानी डाला गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। संस्था के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, पेड़ों एवं आवासीय क्षेत्रों में सकोरे रखकर उनमें नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली।अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी महेंद्र सिंह जी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अमन, चमन, गोलू, अकिल, कमल, खेमसिंह आदि उपस्थित रहे और सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Uncategorized

ग्राम सातऊ में जल मंदिर (प्याऊ) का उद्घाटन, जल गंगा संवर्धन पर संगोष्ठी आयोजित

ग्राम सातऊ में जल मंदिर (प्याऊ) का उद्घाटन, जल गंगा संवर्धन पर संगोष्ठी आयोजितग्वालियर 2 अप्रैल 2026 । योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा ग्राम सातऊ में जल मंदिर (प्याऊ) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में संभाग समन्वयक श्री सुशील बरुआ ने अपने संबोधन में जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जल के सदुपयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।अध्यक्षता जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र दीक्षित ने की और कहा जल गंगा संवर्धन अभियान के विभिन्न पहलुओं को विस्तारपूर्वक समझाते हुए ग्रामीणों को जल बचाने और वर्षा जल संचयन के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संचालक एवं नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत किया तथा जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक समन्वयक श्री विनोद शर्मा ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रणवीर सिंह गुर्जर, जंडेल सिंह गुर्जर एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Uncategorized

दीवार लेखन एवं शपथ के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश

दीवार लेखन एवं शपथ के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश ग्वालियर, 7 अप्रैल। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत जन अभियान परिषद ग्वालियर से संबंध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान 2026-27 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत दीवार लेखन कार्य किया गया, जिसमें बूंद-बूंद की बचत करें, भविष्य को सुरक्षित करें जैसे प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में जल के सदुपयोग एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संकल्प लिया कि वे जल की बर्बादी नहीं करेंगे और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए आवश्यक और प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं इसे जन-जन तक पहुंचाना रहा। अंत में अध्यक्ष अरविंद कुशवाह ने सभी से जल है तो कल है के संदेश को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित अजय कुशवाह, समाज सेवी नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Uncategorized

बीमार गौ माता को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया, युवाओं का सराहनीय सहयोग

बीमार गौ माता को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया, युवाओं का सराहनीय सहयोग ग्वालियर 8 अप्रैल। ग्राम पंचायत ओडपुरा (झंडा के पूरा) में पिछले 6 दिनों से एक गौ माता गंभीर रूप से बीमार अवस्था में थी। स्थानीय स्तर पर देखभाल के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बेहतर उपचार एवं संरक्षण के उद्देश्य से दिनांक 8 अप्रैल 2026 की रात लगभग 11:30 बजे उस गौ माता को लाल टिपारा गौशाला के लिए रवाना किया गया, जहां उसकी उचित देखरेख एवं इलाज किया जा सके। इस मानवीय कार्य में गौ माता सेवकों के साथ सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह के नेतृत्व में सचिव संतोष कुशवाह, बृजेश कुशवाह, यीशु कुशवाह, गोलू, प्रदीप, राज सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा कई ऐसे साथियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिनके नाम ज्ञात नहीं हो सके, लेकिन उनका सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। इस पहल से क्षेत्र में गौ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का एक सकारात्मक संदेश गया है। सभी सहयोगियों का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Uncategorized

सफाई अभियान के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश

सफाई अभियान के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश ग्वालियर, 10 अप्रैल।योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत जन अभियान परिषद ग्वालियर से संबद्ध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तिगरा रोड स्थित देवखो में स्थित झरने पर सफाई अभियान चलाया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत झरने के आसपास में साफ-सफाई कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों द्वारा आमजन को यह समझाया गया कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता ही जल संरक्षण का पहला कदम है। यदि हम अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे, तभी शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जल की बर्बादी न करें और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।इस अवसर पर समाजसेवी महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक आवश्यक एवं प्रेरणादायक पहल बताया।कार्यक्रम में सफल युवा मंडल के सदस्य एवं वालंटियर्स अमन कुशवाह, जितेंद्र, योगेश, गोलू, विशाल, अभिषेक, दिनेश आदि उपस्थित रहे।

Scroll to Top