April 12, 2026

Uncategorized

बजट क्विज 2026 की जानकारी, छात्राओं को विस्तार से किया गया अवगत

ग्वालियर मेरा युवा भारत के अंतर्गत बजट क्विज 2026 की जानकारी, छात्राओं को विस्तार से किया गया अवगत12 फरवरी 2026 ग्वालियर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat) ग्वालियर से संबद्ध सफल युवा मंडल द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2026 को केआरजी कॉलेज, ग्वालियर में बजट क्विज 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बजट केवल सरकार का आर्थिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह युवाओं के सपनों, महिलाओं के सशक्तिकरण और देश के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं को चाहिए कि वे बजट की जानकारी रखें और ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का विकास करें।कार्यक्रम में विशेष रूप से समस्त छात्राओं को भारत सरकार के वार्षिक बजट, आर्थिक नीतियों, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार से संबंधित प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। छात्राओं को बताया गया कि बजट देश की प्राथमिकताओं और विकास की रूपरेखा को निर्धारित करता है।इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती मंजू भदोरिया, सीआईडी संस्था के समन्वयक श्री राजेंद्र सोनी, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव, श्रीमती सुधा कुशवाहा, श्रीमती अर्चना सेन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से श्री राहुल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।सभी अतिथियों ने छात्राओं को बजट क्विज 2026 में अधिक से अधिक भाग लेने हेतु प्रेरित किया तथा बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में जागरूकता, तार्किक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति समझ विकसित करती हैं। कार्यक्रम के दौरान बजट क्विज 2026 में पंजीयन प्रक्रिया, पात्रता, प्रतियोगिता के चरण एवं पुरस्कार संबंधी जानकारी भी विस्तार से दी गई। उपस्थित छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई। अंत में सफल युवा मंडल द्वारा सभी छात्राओं से अपील की गई कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर प्रतियोगिता में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करें।

Uncategorized

खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

झंडा का पुरा में गूंजा युवाओं का जोश — खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभग्वालियर, 13 फरवरी 2026।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat), ग्वालियर से संबद्ध सफल युवा मंडल द्वारा ग्राम झंडा का पुरा में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, रस्सा खींच (पुरुष एवं महिला वर्ग), दौड़ (पुरुष एवं महिला वर्ग) तथा गोला फेंक (पुरुष एवं महिला वर्ग) जैसी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य श्री सुरेश कुशवाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच मिलने से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। सफल युवा मंडल सदैव युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”कार्यक्रम व्यवस्थापक के रूप में श्री निखिल कुशवाह (पूर्व नेशनल यूथ वॉलिंटियर), राहुल गुर्जर, आकाश कुशवाह ‘गोलू’, विशाल, चमन, योगेश सहित अन्य साथियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान कर आयोजन को सफल बनाया।प्रतियोगिता का समापन समारोह कल आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह के सुपुत्र श्री कृष्ण पाल सिंह (समाजसेवी) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी श्री शिवराम कंसाना शामिल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत, ग्वालियर के जिला युवा अधिकारी श्री आशुतोष साहू करेंगे।खंड स्तरीय इस खेल महोत्सव ने ग्रामीण अंचल में खेल भावना को नई ऊर्जा प्रदान की है।

Uncategorized

झंडा का पुरा में खेल महोत्सव का भव्य समापन — विजेताओं व अतिथियों का हुआ सम्मान

झंडा का पुरा में खेल महोत्सव का भव्य समापन — विजेताओं व अतिथियों का हुआ सम्मानग्वालियर, 14 फरवरी 2026।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat), ग्वालियर से संबद्ध सफल युवा मंडल द्वारा ग्राम झंडा का पुरा में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में क्षेत्र के युवाओं ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री कृष्णपाल सिंह कुशवाह (समाजसेवी) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को यदि उचित मंच और मार्गदर्शन मिले तो वे उच्च स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। युवाओं को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शिवराम सिंह कंसाना, थाना प्रभारी तिघरा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और उन्हें अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को असामाजिक गतिविधियों से दूर रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का अवसर देते हैं।श्री सुरेश कुशवाह (प्राचार्य, गुरुकुल विद्या मंदिर) ने अपने वक्तव्य में शिक्षा और खेल के संतुलन पर बल देते हुए कहा कि “विद्यार्थियों को खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाकर चलना चाहिए, तभी उनका सर्वांगीण विकास संभव है।”श्री मयूर गौतम (प्राचार्य, माधव विद्या मंदिर) ने युवाओं को अनुशासन और टीम भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। युवाओं को खेलों के साथ-साथ पढ़ाई पर भी समान रूप से ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की युवा एवं खेल संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी।प्रतियोगिता में आयोजित वॉलीबॉल, रस्सा खींच (पुरुष एवं महिला वर्ग), दौड़ (पुरुष एवं महिला वर्ग) तथा गोला फेंक (पुरुष एवं महिला वर्ग) के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इन्होंने जीता पुरस्कारप्रतियोगिताओं में दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम शिव कुशवाहा, द्वितीय सूरज गुर्जर, तृतीय संदीप बघेल रहे। दौड़ महिला वर्ग में प्रथम कल्पना बघेल, द्वितीय संध्या बघेल, तृतीय पूनम गुर्जर रहीं।गोला फेंक महिला वर्ग में प्रथम मेनका कुशवाहा, द्वितीय आसन बघेल, तृतीय काजल गुर्जर रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में प्रथम विष्णु यादव, द्वितीय विशाल कुशवाह, तृतीय सूरज गुर्जर रहे।रस्सा-कस्सी विजेता टीम में नंदिनी बघेल, पूनम बघेल, पायल कुशवाहा, मुस्कान गुर्जर, आसन बघेल, मोहिनी बघेल, शिवानी शिवा, शिवानी यादव शामिल रहीं। उपविजेता टीम में प्रियंका कुशवाहा, फूलवती, रेनू, काजल, स्नेहा, लव, इशा, मुस्कान, मेनका रहीं।वॉलीबॉल पुरुष वर्ग विजेता टीम में अभिषेक बघेल, अरुण बघेल, बृजेश पाल, हेमंत बघेल, रिंकू सिंह, कोमल माहौर, विकास गुर्जर शामिल रहे। उपविजेता टीम में ध्यानेंद्र पाल, हेमंत कुशवाह, भोलू, अनुराग, अमन, विवेक, विकास शामिल रहे।कार्यक्रम के व्यवस्थापन में निखिल कुशवाह, सोनू मांझी, लक्ष्मण सिंह, गोलू, योगेश, विशाल एवं चमन का विशेष सहयोग रहा।अंत में सफल युवा मंडल द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Uncategorized

प्रस्फुटन समीक्षा बैठक संपन्न: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आगामी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रस्फुटन समीक्षा बैठक संपन्न: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आगामी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चाग्वालियर, 19 फरवरी 2026मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा सेक्टर–1, बरई, घाटीगांव (जिला ग्वालियर) में प्रस्फुटन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रस्फुटन समितियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संभाग समन्वयक श्री सुशील बरुआ उपस्थित रहे। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा समितियों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र दीक्षित ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक समन्वयक श्री विनोद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविन्द कुशवाह द्वारा किया गया।इस अवसर पर श्री गोविंद परमार, सुश्री चांदिनी शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। बैठक के अंत में सभी ने आगामी गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने का संकल्प लिया।

Uncategorized

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजितग्वालियर, 24 फरवरी 2026 । महिला बाल विकास विभाग ग्वालियर एवं सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत ओडपुरा में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, ग्रामीण पदाधिकारियों, महिलाओं एवं बच्चों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया। सभी ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे न तो बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आसपास होने देंगे।इस अवसर पर सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। शिक्षा और जागरूकता ही इस कुप्रथा को समाप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। हम सब मिलकर बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।”कार्यक्रम में महिला बाल विकास अधिकारी संदीप सिंह श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों एवं इसके दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी तथा समाज से इस कुरीति को जड़ से समाप्त करने की अपील की।ग्राम पंचायत के पदाधिकारीगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम का समापन बाल विवाह न करने एवं बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Uncategorized

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजितग्वालियर, 25 फरवरी 2026 महिला बाल विकास विभाग ग्वालियर एवं सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में संचालित 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।उल्लेखनीय है कि ग्वालियर कलेक्टर के निर्देशन में तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायतों को बाल विवाह रोकथाम, जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करने एवं शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत ओडपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, ग्रामीण पदाधिकारियों, महिलाओं एवं बच्चों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया। सभी ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे न तो बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आसपास होने देंगे।इस अवसर पर सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। शिक्षा और जागरूकता ही इस कुप्रथा को समाप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।महिला बाल विकास अधिकारी संदीप सिंह श्रीवास्तव ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों एवं इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी।इसी अभियान के तहत आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को जेब्रा पंचायत के पंचायत भवन में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनके लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई।संगोष्ठी में जनपद पंचायत बरई के जेब्रा पंचायत से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की। उपस्थित जनसमुदाय को बालिकाओं की शिक्षा, पोषण, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया तथा समाज से बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करने की अपील की गई।कार्यक्रमों का समापन बाल विवाह न करने एवं बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Uncategorized

जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

मेरा युवा भारत, जिला ग्वालियर (म.प्र.)दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताग्वालियर 28 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, जिला ग्वालियर (म.प्र.) द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक छत्री मैदान, छत्रीमंडी के पास महाराज बाड़ा, ग्वालियर में किया जा रहा है। कार्यक्रम के सह-आयोजक के रूप में सफल युवा मंडल, ब्लॉक घाटीगांव, जिला ग्वालियर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम का सफल संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में युवक वर्ग की वालीबाल एवं 1500 मीटर पुरुष दौड़ का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। शेष खेल स्पर्धाएं समापन समारोह से पूर्व आयोजित की जाएंगी, जिनमें अन्य निर्धारित प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं।इस अवसर पर प्राचार्य मयूर गौतम, निखिल कुशवाह, हिमांशु गौतम, योगेश गोलू सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री मोहन सिंह राठौड़ जी एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, मेरा युवा भारत के जिलाधिकारी श्री आशुतोष साहू जी, जनकगंज थाने के थाना प्रभारी महोदय, ग्वालियर जिले की समग्र अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल एवं जनसंपर्क ग्वालियर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी अतिथियों द्वारा प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा समापन अवसर पर सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।यह आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है।

Uncategorized

दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन

दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन ग्वालियर 1 मार्च । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, जिला ग्वालियर से संबंध सफल युवा मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ग्वालियर श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त साधन है। उन्होंने सभी को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई तथा ग्वालियर के सक्रिय युवा एवं महिला मंडलों को खेलकूद सामग्री का वितरण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद श्री मोहित जाट ने की। उन्होंने युवाओं से खेलों में निरंतर भागीदारी कर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मेरा युवा भारत श्री आशुतोष साहू, ब्लॉक अधिकारी खेलकूद कल्याण विभाग श्री अमरीश गुर्जर, सुनील गौतम, राजेंद्र सेन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया तथा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।प्रतियोगिता में सुपर स्पीकर ग्रुप विजेता वॉलीबॉल, शंकरपुर युवा मंडल उपविजेता रहे। पुरुष दौड़ में फरीद खान प्रथम, सोहेल खान द्वितीय, शेखर सिंह जादौन तृतीय रहे। महिला दौड़ में विनीता बघेल प्रथम, संध्या बघेल द्वितीय, कल्पना बघेल तृतीय रहीं। गोला फेंक पुरुष वर्ग में रविंद्र लोधी प्रथम, विशाल द्वितीय, नितिन तृतीय तथा महिला वर्ग में किरण शाक्य प्रथम, अंशिका बघेल द्वितीय, विनीता तृतीय रहीं। रस्साकशी में गोपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजेता एवं हिमांशु ग्रुप उपविजेता रहा।इस अवसर पर ज्योति चौहान, सुनीता कुशवाहा, रईस खान, मनीष झा, रामकरण सिंह, निखिल कुशवाह, मोनू, योगेश, चमन, जितेंद्र, मयूर गौतम, हिमांशु गौतम सहित अनेक युवाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Uncategorized

ग्वालियर में पांच दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का भव्य आगाज़

पंजाब के पांच जिलों से आए युवाओं ने दी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति; योग गुरु स्वामी जितानंद महाराज ने सिखाए ‘चेयर योग’ के गुर ग्वालियर | 9 मार्च, 2026 ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) ग्वालियर के तत्वावधान में आज लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) में पांच दिवसीय अंतरराज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 9 से 13 मार्च तक चलने वाले इस गौरवशाली आयोजन में पंजाब के पांच जिलों—फिरोजपुर, जालंधर, श्री मुक्तसर साहिब, अमृतसर और होशियारपुर के युवाओं ने सहभागिता की है। उद्घाटन सत्र: उमंग और प्रेरणा का संगमकार्यक्रम के प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अमित सिसोदिया जी और 12 विश्व रिकॉर्ड धारक योग गुरु स्वामी जितानंद महाराज उपस्थित रहे।सत्र का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और पंजाब से आए युवाओं के परिचय के साथ हुआ। पंजाब के युवाओं ने मधुर गायन के जरिए अपनी लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। मुख्य अतिथि श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए ग्वालियर की पावन धरा पर उनका आत्मीय स्वागत किया। सम्मान और स्मृतियाँइस अवसर पर स्वामी जितानंद महाराज को उनके 12वें विश्व रिकॉर्ड के लिए प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत पर चर्चालंच के पश्चात आयोजित सत्रों में सामाजिक सरोकारों पर जोर दिया गया:नशा मुक्त भारत: जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू, दिलीप कुमार सुमन, सुनीता कुशवाह, निखिल, सोनू खटीक, कौशल शर्मा आदि ने उपस्थित होकर प्रथम दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम संचालन मनीष कुमार और अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया।राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका: जिला सामाजिक संस्था परिषद के अध्यक्ष श्री प्रदीप कश्यप जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में युवाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में ‘यूथ क्लब’ की महत्ता समझाते हुए युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। योग और फिटनेसदिन के अंतिम सत्र में स्वामी जितानंद महाराज ने फिटनेस और योग की महत्ता बताई। उन्होंने विशेष रूप से ‘चेयर योग’ (कुर्सी पर बैठकर किए जाने वाले आसन) का प्रदर्शन किया, जो आधुनिक जीवनशैली में युवाओं के लिए बेहद उपयोगी है।युवाओं को मिली किटदिन के अंत में सभी प्रतिभागियों को किट वितरित की गई, जिसमें ट्रैक सूट, टी-शर्ट, कैप, जूते, मोजे, थर्मल इनर, बैग और डायरी-पेन शामिल थे। कल का कार्यक्रम:कल यानी 10 मार्च को पंजाब से आए युवा ग्वालियर के ऐतिहासिक वैभव के दर्शन करेंगे। दल द्वारा ग्वालियर किला और सिख धर्म के आस्था के केंद्र गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब का भ्रमण किया जाएगा।

Uncategorized

ग्वालियर के ऐतिहासिक वैभव से रूबरू हुए पंजाब के युवा, गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब में की सेवा

ग्वालियर के ऐतिहासिक वैभव से रूबरू हुए पंजाब के युवा, गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब में की सेवा ग्वालियर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत (माय भारत) केंद्र, ग्वालियर द्वारा अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने ग्वालियर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया। पंजाब से आए युवाओं ने शहर की समृद्ध विरासत को करीब से देखा और स्थानीय संस्कृति को आत्मसात किया।योग से हुई दिन की शुरुआतकार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातः 6 बजे ऊर्जावान मॉर्निंग वॉक एवं योगाभ्यास के साथ हुई। पंजाब से आईं महिला एस्कॉर्ट हेड एवं योग प्रशिक्षिका सारिका ने युवाओं को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। स्वस्थ जीवनशैली के संदेश के साथ प्रतिभागियों ने दिनभर की गतिविधियों के लिए स्वयं को ऊर्जावान बनाया। ग्वालियर किले का भ्रमणनाश्ते के पश्चात सभी प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक ग्वालियर किला का भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं ने मानसिंह महल, बारहखंबा, संग्रहालय, सहस्त्रबाहु मंदिर (सास‑बहू मंदिर) तथा तेली का मंदिर जैसे प्रसिद्ध स्मारकों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों एवं गाइड के माध्यम से युवाओं को इन ऐतिहासिक धरोहरों के गौरवशाली इतिहास एवं स्थापत्य कला की विस्तृत जानकारी दी गई। गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब में सेवाऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के पश्चात प्रतिभागियों ने पवित्र गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब में मत्था टेका। यहाँ युवाओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण करने के साथ-साथ सेवा भाव का परिचय देते हुए जूठे बर्तन साफ करने एवं परिसर की साफ-सफाई में भी सहयोग किया। चंडीगढ़ से आए प्रतिभागी इंद्रजीत ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि माय भारत कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें ग्वालियर आने और दाता बंदी छोड़ साहिब के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा किले के भ्रमण ने उन्हें भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व का अनुभव कराया। अनुभव साझा करने के साथ संपन्न हुआ दिनदिनभर की गतिविधियों के बाद शाम को अनुभव साझा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने दिनभर सीखी गई बातों एवं ऐतिहासिक तथ्यों पर चर्चा की। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में रूबी निदेशक , रूबी एडवेंचर स्पोर्ट्स एकेडमी, सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह, ज्योतिपुंज युवा मंडल अध्यक्ष मनीष अंभ, सोनू खटीक, निखिल कुशवाह, कौशल शर्मा, अभिषेक, संजू, राहुल एवं अन्य स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागी सूर्य मंदिर ग्वालियर तथा शहर के औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे।

Scroll to Top