सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
आज दिनांक 23 मार्च 2026 को ग्वालियर में Frontliners Insurance Program (FLIP) के अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य बीमा विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की एवं अपने कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने पर चर्चा की।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य बीमा के लाभ, पंजीकरण प्रक्रिया एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस पहल के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने इस योजना को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top