ग्वालियर, दिनांक 29/06/2025 आज सफल युवा मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए थाना परिसर तिघरा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम थाना प्रभारी श्री शिवकुमार शर्मा जी व एसआई श्री महेन्द्र सिंह कुशवाह के सहयोग सहयोग से श्री अर्जुन धाकड़ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सफल युवा मंडल के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने पौधों की देखरेख व संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाना और समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। मंडल द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित महेंद्र कुशवाह, जितेंद्र सिंह, विशाल गोलू चमन अमन राज बृजेश धाकड़ नरेंद्र कुशवाह तिगरा थाने से गौतम सेन , सागर सिंह दर्शन सिंह विमल सुनील नितेश छाया तोमर श्यामवीर सत्येंद्र सिंह प्रियंका वर्मा मंगल सिंह भारत सिंह शाहरुख खान आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



