




ग्वालियर 5 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ग्वालियर से संबंध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थान जैन विहार कॉलोनी अंश कॉलेज के पास केदारपुर पार्क में संपन्न हुआ, जिसमें मंडल के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिकों, छात्रों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि फुले आर्मी अध्यक्ष महेश कुशवाह द्वारा किया गया इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह ने कहा कि “वर्तमान समय में पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति हम सभी के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में पौधारोपण जैसे छोटे-छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़कर हरियाली को बढ़ावा देना है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण सरंक्षण तथा पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया। सफल युवा मंडल द्वारा इस पहल को नियमित अंतराल पर जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम उपस्थित सिद्धार्थ सिंह कप्तान सिंह पवन कुशवाहा अमित कुशवाहा गगन प्रवीण आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।