महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर संगोष्ठी एवं पदयात्रा का आयोजन


ग्वालियर, 11 अप्रैल 2026।
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत जन अभियान परिषद ग्वालियर से संबद्ध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर संगोष्ठी एवं पदयात्रा का आयोजन झण्डा का पुरा में किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित कर महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों एवं उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनके द्वारा समाज में शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उपस्थितजनों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्य सुरेश कुशवाह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताया। उनके विचार आज भी हमें समानता और जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी महेंद्र सिंह ने कहा कि महात्मा फुले का जीवन हमें यह सिखाता है कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता और एकजुटता आवश्यक है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
इसके पश्चात पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं ने भाग लेते हुए समाज में जागरूकता का संदेश दिया। पदयात्रा के माध्यम से शिक्षा, समानता एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम में अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सफल युवा मंडल के सदस्य एवं वालंटियर्स— चमन कुशवाहा, जितेंद्र, योगेश, गोलू, विशाल, राम, दिनेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top