बीमार गौ माता को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया, युवाओं का सराहनीय सहयोग

बीमार गौ माता को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया, युवाओं का सराहनीय सहयोग

ग्वालियर 8 अप्रैल। ग्राम पंचायत ओडपुरा (झंडा के पूरा) में पिछले 6 दिनों से एक गौ माता गंभीर रूप से बीमार अवस्था में थी। स्थानीय स्तर पर देखभाल के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बेहतर उपचार एवं संरक्षण के उद्देश्य से दिनांक 8 अप्रैल 2026 की रात लगभग 11:30 बजे उस गौ माता को लाल टिपारा गौशाला के लिए रवाना किया गया, जहां उसकी उचित देखरेख एवं इलाज किया जा सके।

इस मानवीय कार्य में गौ माता सेवकों के साथ सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह के नेतृत्व में सचिव संतोष कुशवाह, बृजेश कुशवाह, यीशु कुशवाह, गोलू, प्रदीप, राज सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा कई ऐसे साथियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिनके नाम ज्ञात नहीं हो सके, लेकिन उनका सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।

इस पहल से क्षेत्र में गौ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का एक सकारात्मक संदेश गया है। सभी सहयोगियों का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top