बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ग्वालियर, 24 फरवरी 2026 । महिला बाल विकास विभाग ग्वालियर एवं सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत ओडपुरा में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, ग्रामीण पदाधिकारियों, महिलाओं एवं बच्चों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया। सभी ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे न तो बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आसपास होने देंगे।
इस अवसर पर सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। शिक्षा और जागरूकता ही इस कुप्रथा को समाप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। हम सब मिलकर बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।”
कार्यक्रम में महिला बाल विकास अधिकारी संदीप सिंह श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों एवं इसके दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी तथा समाज से इस कुरीति को जड़ से समाप्त करने की अपील की।
ग्राम पंचायत के पदाधिकारीगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का समापन बाल विवाह न करने एवं बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top