प्रस्फुटन समीक्षा बैठक संपन्न: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आगामी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रस्फुटन समीक्षा बैठक संपन्न: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आगामी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
ग्वालियर, 19 फरवरी 2026
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा सेक्टर–1, बरई, घाटीगांव (जिला ग्वालियर) में प्रस्फुटन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रस्फुटन समितियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संभाग समन्वयक श्री सुशील बरुआ उपस्थित रहे। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा समितियों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र दीक्षित ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक समन्वयक श्री विनोद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविन्द कुशवाह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री गोविंद परमार, सुश्री चांदिनी शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। बैठक के अंत में सभी ने आगामी गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top