प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल युवा मंडल द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

बरई (घाटीगांव), ग्वालियर दिनांक 18 मार्च 2026
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर योजना अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण (प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान) कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत बरई, विकासखंड घाटीगांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सकारात्मक सोच, सेवा भावना और सही दिशा में प्रयास ही समाज को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने मोबाइल के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से जागरूक और जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक समन्वयक विनोद शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़े सामाजिक बदलाव संभव हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ब्लॉक घाटीगांव श्री गिर्राज सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
परामर्शदाता ट्रेनर बृजेश गुर्जर ने अपने संबोधन में बताया कि प्रस्फुटन समितियां गांव स्तर पर जागरूकता, स्वच्छता, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन समितियों की सक्रियता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन की प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी संस्था के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थित रिकॉर्ड, रजिस्टर संधारण एवं पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और मूल्यांकन संभव हो पाता है।
कार्यक्रम में चांदनी शर्मा, धर्मेंद्र सेंगर, दीपक योगी, जनरल गुर्जर, रामवीर गुर्जर सहित बरई ब्लॉक की प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top