दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन
ग्वालियर 1 मार्च । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, जिला ग्वालियर से संबंध सफल युवा मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ग्वालियर श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त साधन है। उन्होंने सभी को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई तथा ग्वालियर के सक्रिय युवा एवं महिला मंडलों को खेलकूद सामग्री का वितरण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद श्री मोहित जाट ने की। उन्होंने युवाओं से खेलों में निरंतर भागीदारी कर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मेरा युवा भारत श्री आशुतोष साहू, ब्लॉक अधिकारी खेलकूद कल्याण विभाग श्री अमरीश गुर्जर, सुनील गौतम, राजेंद्र सेन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया तथा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
प्रतियोगिता में सुपर स्पीकर ग्रुप विजेता वॉलीबॉल, शंकरपुर युवा मंडल उपविजेता रहे। पुरुष दौड़ में फरीद खान प्रथम, सोहेल खान द्वितीय, शेखर सिंह जादौन तृतीय रहे। महिला दौड़ में विनीता बघेल प्रथम, संध्या बघेल द्वितीय, कल्पना बघेल तृतीय रहीं। गोला फेंक पुरुष वर्ग में रविंद्र लोधी प्रथम, विशाल द्वितीय, नितिन तृतीय तथा महिला वर्ग में किरण शाक्य प्रथम, अंशिका बघेल द्वितीय, विनीता तृतीय रहीं। रस्साकशी में गोपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजेता एवं हिमांशु ग्रुप उपविजेता रहा।
इस अवसर पर ज्योति चौहान, सुनीता कुशवाहा, रईस खान, मनीष झा, रामकरण सिंह, निखिल कुशवाह, मोनू, योगेश, चमन, जितेंद्र, मयूर गौतम, हिमांशु गौतम सहित अनेक युवाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।







