दीवार लेखन एवं शपथ के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश

दीवार लेखन एवं शपथ के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश

ग्वालियर, 7 अप्रैल। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत जन अभियान परिषद ग्वालियर से संबंध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान 2026-27 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत दीवार लेखन कार्य किया गया, जिसमें बूंद-बूंद की बचत करें, भविष्य को सुरक्षित करें जैसे प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में जल के सदुपयोग एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संकल्प लिया कि वे जल की बर्बादी नहीं करेंगे और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए आवश्यक और प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं इसे जन-जन तक पहुंचाना रहा। अंत में अध्यक्ष अरविंद कुशवाह ने सभी से जल है तो कल है के संदेश को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित अजय कुशवाह, समाज सेवी नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top