झंडा का पुरा में सकोरे (जल पात्र) लगाए और दाना पानी डाला गया

ग्वालियर, 1 अप्रैल 2026
ग्वालियर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल करते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए पंछियों के लिए झंडा का पुरा में सकोरे (जल पात्र) लगाए और दाना पानी डाला गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। संस्था के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, पेड़ों एवं आवासीय क्षेत्रों में सकोरे रखकर उनमें नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली।
अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी महेंद्र सिंह जी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अमन, चमन, गोलू, अकिल, कमल, खेमसिंह आदि उपस्थित रहे और सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top