जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

मेरा युवा भारत, जिला ग्वालियर (म.प्र.)
दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
ग्वालियर 28 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, जिला ग्वालियर (म.प्र.) द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक छत्री मैदान, छत्रीमंडी के पास महाराज बाड़ा, ग्वालियर में किया जा रहा है। कार्यक्रम के सह-आयोजक के रूप में सफल युवा मंडल, ब्लॉक घाटीगांव, जिला ग्वालियर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में युवक वर्ग की वालीबाल एवं 1500 मीटर पुरुष दौड़ का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। शेष खेल स्पर्धाएं समापन समारोह से पूर्व आयोजित की जाएंगी, जिनमें अन्य निर्धारित प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य मयूर गौतम, निखिल कुशवाह, हिमांशु गौतम, योगेश गोलू सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री मोहन सिंह राठौड़ जी एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, मेरा युवा भारत के जिलाधिकारी श्री आशुतोष साहू जी, जनकगंज थाने के थाना प्रभारी महोदय, ग्वालियर जिले की समग्र अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल एवं जनसंपर्क ग्वालियर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी अतिथियों द्वारा प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा समापन अवसर पर सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top