ग्राम सातऊ में जल मंदिर (प्याऊ) का उद्घाटन, जल गंगा संवर्धन पर संगोष्ठी आयोजित
ग्वालियर 2 अप्रैल 2026 । योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा ग्राम सातऊ में जल मंदिर (प्याऊ) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में संभाग समन्वयक श्री सुशील बरुआ ने अपने संबोधन में जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जल के सदुपयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।अध्यक्षता जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र दीक्षित ने की और कहा जल गंगा संवर्धन अभियान के विभिन्न पहलुओं को विस्तारपूर्वक समझाते हुए ग्रामीणों को जल बचाने और वर्षा जल संचयन के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संचालक एवं नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत किया तथा जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक समन्वयक श्री विनोद शर्मा ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रणवीर सिंह गुर्जर, जंडेल सिंह गुर्जर एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






